सक्ती जिला

हाइवे किनारे अवैध कब्जा, चला प्रशासन का बुलडोजर, बोरदा क्रासिंग के पास से करीब डेढ़ दर्जन दुकानों को हटाया गया

सक्ती- नगर के बोरदा चौक में हुए अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई राजस्व प्रशासन के द्वारा की गई। रायगढ़-चांपा और कोरबा जाने वाले इस मार्ग में काफी संख्या में दुकानें अवैध कब्जा कर बना ली गई थी जिसे हटाने की कार्रवाई प्रशासन द्वारा की गई। इस अवसर पर सक्ती पुलिस एवं यातायात विभाग द्वारा सहयोग किया गया।

कंचनपुर से आगे बोरदा रोड में बने राष्ट्रीय राजमार्ग के के चौक के इर्द गिर्द काफी संख्या में ठेले, सब्जी, फल और होटल व्यावसायियों के द्वारा अवैध अस्थाई निर्माण कर लिया गया था। बढ़ती दुर्घटना को देखते हुए प्रशासन ने इसेे संज्ञान में लिया और दो दिनों पूर्व कब्जाधारियों को हिदायत दी गई थी कि वे अपना कब्जा खाली कर दें अन्यथा प्रशासन का बुलडोजर चल सकता है। कुछ लोगों के द्वारा हटा लिया गया था लेकिन कुछ लोगों के द्वारा नहीं हटाया गया था ऐसी दुकानों पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई है। राजस्व अधिकारियों के अनुसार यह एनएच है और ऐतिहातन यहां किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को पनपने नहीं दिया सकता। लगातार यहां अवैध कब्जा बढ़ रहा था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। सक्ती जिले के यातायात प्रभारी कमल किशोर महतो ने भी अवैध कब्जाधारियों के संबंध में कहा कि हाइवे के किनारे कोई भी बेजाकब्जा न करें। अन्यथा उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। हाइवे में बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई करनी पड़ती है। जहां से बेजाकब्जा हटाया गया है वह एक प्रकार से जक्शन है। क्योंकि यह मार्ग शहर के अंदर आता है। इतना ही नहीं कोरबा, चांपा और रायगढ़ जाने का रास्ता है इसलिए बड़ा चौक है। ब्जा कर लेने से दूर से भी सड़क साफ नजर नहीं आती है। करीब डेढ़ दर्जन दुकानों को यहां से हटाने की कार्रवाई की गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button