सक्ती में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, सनातन धर्म रक्षा, गौ सेवा और धर्मांतरण के विरोध पर हुआ मंथन – त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम की बनी रूपरेखा

सक्ती। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक आज सरस्वती शिशु मंदिर, सक्ती के प्रांगण में उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से पहुंचे बजरंगियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा, गौ माता की सेवा एवं धर्मांतरण के विरोध में हिंदू समाज को जागरूक करना रहा। इस दिशा में प्रत्येक बजरंगी को संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई। आगामी दिनों में बजरंग दल द्वारा सक्ती जिले में “त्रिशूल दीक्षा” का वृहद आयोजन किया जाएगा।

बैठक में संगठन विस्तार और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कोरबा जिले के बजरंग दल जिला संयोजक राणा मुखर्जी भैयाजी के प्रेरणादायक उद्बोधन ने सभी बजरंगियों में नव ऊर्जा और कार्य के प्रति जोश भर दिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
सक्ती जिला संयोजक ईशांत राठौर, जिला सह-संयोजक तुलेश्वर सोनी, जिला गौ सेवा प्रमुख अविनाश दुबे, प्रखंड संयोजक सक्ती सतीश यादव, नगर संयोजक दिलेश्वर बरई, मालखरौदा प्रखंड संयोजक कौशलेंद्र गवेल, सह-संयोजक समीर राठौर एवं अभय गवेल, डभरा प्रखंड संयोजक टूकेश चंद्रा, सह-संयोजक सुरेंद्र चंद्रा, जैजैपुर प्रखंड संयोजक अर्जुन पटेल, सक्ती ग्रामीण प्रखंड प्रतिनिधि जगन्नाथ चौहान व जयंत वैष्णव, बड़े रबेली से सुरेंद्र चंद्रा व शिवचरण साहू शामिल रहे।
साथ ही नगर सक्ती से प्रकाश बरेठ, निक नामदेव, पुरुषोत्तम डेंसेल, नंदकिशोर, सुयांस सोनी, विकास सिदार, आशीष बरेठ एवं नगरदा से युवा बजरंगियों सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




