छत्तीसगढ़राजनीतिकसक्ती जिला

रसोई गैस सिलेंडर के दाम हुए कम, जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल ने कहा -रक्षाबंधन में देश की बहनों को प्रधानमंत्री का उपहार, पीएम का जताया आभार

घरेलू सिलेंडर मे 200 रु की अतिरिक्त राहत

सक्ती। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या प्रधानमंत्री ने सरस्वती गैस सिलेंडर के दामों में ₹200 एवं उज्जवला गैस सिलेंडर के दाम में ₹400 की कमी की है। इसे स्वागत योग्य कदम बताते हुए जिला पंचायत सदस्य व सक्ती जिला भाजपा महामंत्री टिकेश्वर गबेल ने देश की बहनों के लिए राहत देने वाला कदम बताया है।

देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर देश भर की बहनों की न सिर्फ रक्षा की जिम्मेदारी का संकल्प लिया अपितु तोहफे के तौर पर 200 रूपये की अतिरिक्त छूट देने का निर्णय लिया । देश के सभी 33 करोड़ एलपीजी उपभोक्ता के लिये अब सिलेंडर की कीमतें 1100 के स्थान पर 900 की गयी । इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को मार्च 2023 से जो 200 रूपयों की सब्सिडी दी जा रही है उसके साथ ही आज घोषित 200 रूपयों की सब्सिडी अतिरिक्त दी जायेगी । मोदी जी ने अतिरिक्त 75 लाख उज्ज्वला कनेक्शन को भी मंजूरी दे दी है, जिससे पीएमयुवाई के तहत कुल लाभार्थियों की संख्या 10.35 करोड़ हो जायेगी टिकेश्वर गवेल जिला महामंत्री भाजपा ने देश की सभी बहनों को दिये इस स्नेह के लिये आभार जताया और साथ ही सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button