सक्ती में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, लोकतंत्र सेनानियों का हुआ सम्मान , सांसद कमलेश जांगड़े, कलेक्टर और एसपी ने की हौसलाअफ़जाई

सक्ती। देश और प्रदेश के साथ-साथ जिला मुख्यालय सक्ती में भी स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े रहीं।
ध्वजारोहण के पश्चात जिला प्रशासन की ओर से विशेष रूप से आपातकाल योद्धाओं के लिए बैठक व्यवस्था की गई थी। इस गरिमामय मंच पर मीसाबंदी (लोकतंत्र सेनानी) गोपाल शर्मा, रामभरोस चन्द्रा, मेल चन्द चन्द्रा, तिलक चन्द्रा, मालिक राम साहू, तथा मोहित राम चन्द्रा के पौत्र इन्द्राजीत चन्द्रा, स्व. मयाराम चन्द्रा के सुपुत्र भूपेन्द्र चन्द्रा, और स्व. बद्रीप्रसाद चन्द्रा के सुपुत्र अश्वनी कुमार चन्द्रा को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती कमलेश जांगड़े, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और जिले की तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सभी लोकतंत्र सेनानियों से कुशल-क्षेम पूछकर उनका हौसला बढ़ाया। उम्रदराज लोकतंत्र सेनानियों के चेहरों पर खुशी और गर्व की चमक साफ झलक रही थी।
कार्यक्रम में की गई सुव्यवस्थित बैठक व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों की सभी ने सराहना की। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन न केवल राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बना, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों के सम्मान का भी सशक्त उदाहरण रहा।




