सक्ती जिलासक्ती नगर
तिरंगे के साये में विकसित भारत का संकल्प: भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा का संदेश

सक्ती। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने नगरवासियों एवं समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र, समानता और सामाजिक न्याय की वह सशक्त आधारशिला है, जिस पर देश की एकता और अखंडता टिकी हुई है। अभिषेक शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति को पुनः स्मरण करने का दिवस है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता, सामाजिक समरसता और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है और नगर स्तर पर भी संगठन के माध्यम से विकास कार्यों को गति दी जा रही है।




