सक्ती जिलासक्ती नगर

क्या यही दोस्ती? मैदान में बुलाकर बेरहमी से पीटा, पुलिस की जबरदस्त कार्रवाई में तीन आरोपी धर-दबोचे

रायगढ़, 29 नवंबर। रामलीला मैदान में युवक पर हुए बेरहमी से हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए दो किशोर बालकों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गैर-जमानती धाराओं में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

घटना 20 नवंबर की पैलेस रोड कोष्टापारा निवासी आयुष देवांगन ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि हंडी चौक निवासी मुजीब अहमद सिद्दीकी और उसके दो साथियों ने दोस्ती का झांसा देकर उसे रामलीला मैदान बुलाया। वहां जैसे ही वह पहुंचा, तीनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पीछे से पकड़कर बेसबॉल स्टिक और हाथ-मुक्कों से बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रिपोर्टकर्ता के अनुसार मुजीब के एक किशोर साथी ने उसके दोस्त के फोन पर कॉल कर मैदान बुलाया था और तीनों हमलावर पहले से ही घात लगाए बैठे थे। बीच-बचाव कर उसके दोस्तों ने किसी तरह उसकी जान बचाई।

गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज
थाना कोतवाली ने अपराध क्रमांक 603/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया था। बाद में आहत की मेडिको-लीगल रिपोर्ट में आंख के नीचे गंभीर चोट पाए जाने पर धारा 118(2) BNS भी जोड़ी गई।

तीन आरोपी गिरफ्तार – हथियार बरामद


थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल के निर्देशन में उपनिरीक्षक ऐनु देवांगन व हमराह स्टाफ ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों के मेमोरण्डम पर मारपीट में प्रयुक्त बेसबॉल स्टिक व स्टील का कड़ा बरामद किया गया।

मुख्य आरोपी व दो किशोर रिमांड पर
मुख्य आरोपी

मुजीब अहमद सिद्दीकी, पिता वकील अहमद, उम्र 24 वर्ष, निवासी हंडी चौक, किरोड़ीमल कॉलोनी रायगढ़
सहित दो विधि के साथ संघर्षरत किशोरों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button