छत्तीसगढ़जनहितमालखरौदासक्ती जिला

जमगहन निवासी अशोक जांगड़े अपने पिता की स्मृति में अपने गांव की बेटियों की शादी में 10,000 रूप की करेंगे आर्थिक मदद

हुपेंद्र साहू/सकर्रा. मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जमगहन निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार जांगड़े ने अपने दिवंगत पिता मोतीराम जांगड़े के स्मृति में कन्या विवाह प्रोत्साहन योजना शुरू करने का संकल्प लिया है। इस आशय की घोषणा उन्होंने अपने पिता के दशगात्र कार्यक्रम में उपस्थित समाज के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में किया।‌ इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए अशोक जांगड़े ने बताया कि वो अपने पिता के याद में यह कार्य शुरू करने जा रहे हैं।

श्री जांगड़े ने बताया कि स्व. श्री मोतीराम जांगड़े स्मृति कन्या विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत अपने गांव जमगहन के ऐसे बेटियां जिनके माता-पिता शासकीय सेवा में न हों उनके वैवाहिक कार्यक्रम में 10000 रू. शब्दों में दस हजार रूपए की आर्थिक सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने यह भी कहा की महंगाई के अनुसार समय-समय पर प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की जायेगी। इस आशय की घोषणा करने के बाद समाज में अशोक जांगड़े के इस समाजसेवी पहल की चहुंओर सराहना हो रही है। गौरतलब हो कि जमगहन निवासी अशोक जांगड़े हर्बल न्यूट्रीशन के वेलनेस कोच हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button