Uncategorized

JBDAV स्कूल के डायरेक्टर अनिल दरियानी का निधन — बालाजी गारमेंट्स के संचालक अंकित दरियानी के पिताजी थे, आज होगा अंतिम संस्कार

सक्ती। शहर के सुप्रसिद्ध JBDAV स्कूल के डायरेक्टर अनिल दरियानी का 6 नवंबर की सुबह रायपुर में निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचाराधीन थे। उनके निधन की खबर मिलते ही सक्ती नगर में शोक की लहर दौड़ गई।

अनिल दरियानी अपने सौम्य स्वभाव, शिक्षाप्रेम और अनुशासनप्रिय व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उन्होंने JBDAV संस्थान के माध्यम से सक्ती और आसपास के क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार में उल्लेखनीय योगदान दिया। विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच वे स्नेह, प्रेरणा और मार्गदर्शन के प्रतीक माने जाते थे।

वे बालाजी गारमेंट्स, सक्ती के संचालक अंकित दरियानी के पिताजी थे। परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज 6 नवम्बर को दोपहर 3 में सक्ति में किया जाएगा।

नगर के शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक समुदाय और जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने उन्हें एक सज्जन, विनम्र और समाजसेवी शिक्षाविद् के रूप में याद किया।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button