शिक्षासक्ती जिला

जिंदल वर्ल्ड स्कूल ने एक बार फिर लहराया जीत का परचम, जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में भगत सिंह थीम पर दी प्रस्तुति और जीता दिल, प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया

सक्ती। हर वर्ष जेठा के कलेक्ट्रेट मैदान में स्वतंत्रता दिवस के दिन जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम होते है, जिसमे जिले के सभी स्कूल भाग लेते है। इस बार 7 स्कूलों ने भाग लिया था, अलग अलग थीम पर सभी स्कूलों ने अपने अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में जिंदल वर्ल्ड स्कूल को प्रथम स्थान मिला।

वहीं द्वितीय स्थान सेजस कसेरपारा को मिला।तृतीय स्थान जे बी डी ए वी और सेजस स्टेनपारा को मिला। जिंदल के 196 बच्चो ने भगत सिंह थीम पे डांस किया। भगत सिंह के विचारो को उत्कृष्ट तरीके से बच्चो ने प्रस्तुत किया। प्रथम आने पे बच्चो ने बड़े की उल्लास के साथ पुरस्कार वितरण में भाग लिए। इन सब के लिए स्कूल के डायरेक्टर ऋषभ अग्रवाल, रवि जिंदल और स्कूल के लिए प्राचार्य वेंकट ने डांस टीचर डी रवि की सराहना की। साथ ही सभी बच्चो को भी उनकी मेहनत के लिए उत्साहित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button