नियुक्तिसक्ती जिलासक्ती नगर

बाल कल्याण समिति के सदस्य बनाई गई  जितेश्वरी चंद्रा

सक्ती- छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय रायपुर द्वारा 13 जून 2025 को प्रदेश के सभी जिलों में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 यथा संशोधित अधिनियम 2021 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य स्तरीय चयन समिति की अनुशंसा पर प्रत्येक जिलों में सामाजिक कार्यकर्ता की नियुक्ति की गई है इसी कड़ी में सक्ती जिले में भी विकासखंड सक्ती के सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमति जितेश्वरी चंद्रा को बाल कल्याण समिति सक्ती का सदस्य नियुक्त किया गया है वही जीतेश्वरी जी के सदस्य बनाए जाने पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा आशा व्यक्त किए है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में जांजगीर चांपा जिले में बाल कल्याण के अंतर्गत कार्यों को वे बेहतर ढंग से संचालित करेंगे। जितेश्वरी चंद्रा ने अपनी नियुक्ति पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बतलाया कि वह अधिनियम की मंशानुरूप बालक कल्याण समिति के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यों की पूरी सजकता एवं तत्परता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन बच्चों के सर्वोत्तम हित में बच्चों के सर्वोत्तम हित में कार्य करेंगे।उनके नियुक्ति पर सुरेश जायसवाल किशोर न्याय बोर्ड जांजगीर एवं सभी शुभ चिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button