शिक्षा

संभाग स्तरीय बाद विवाद प्रतियोगिता में कचंदा स्कूल का राज्य स्तर के लिए चयन

सक्ती/जैजैपुर। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” विषय पर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर में रखी गई थी। जिसमें बिलासपुर संभाग के आठ जिलों से 24 टीम जो अपनी जिले में प्रथम 3 विजेताओं के रूप में सम्मिलित हुए थे। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कचंदा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते तीसरा स्थान हासिल किया और राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में कलेक्टर बिलासपुर, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर , जिला परियोजना अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति थी। सभी अतिथियों ने विषय की गंभीरता और महत्ता के बारे में बच्चों से जानकारियां साझा की।

इस कार्यक्रम में विद्यालय की तरफ से पक्ष में नंद कुमार चंद्रा, ज्ञानेंद्र चंद्रा, युवराज निर्मलकर, ज्योति केवट, रश्मि चंद्रा ने भाग लिया तथा विपक्ष के रूप में प्रार्थना टंडन, शिक्षा महंत, शिखा चंद्रा, अन्नपूर्णा चंद्रा, और डिंपी चंद्रा ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। कचंदा विद्यालय के विद्यार्थियों ने तीनों स्तर विकासखंड, जिला, और संभाग में अपना लोहा मनवाते हुए राज्य स्तर के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।

संस्था के प्राचार्य श्री पी.आर. कर्ष ने सभी विद्यार्थियों और मार्गदर्शक शिक्षक श्री महेश साहू और श्री टी. आर. साहू को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तर पर भी उम्दा प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button