सक्ती जिला
Trending

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की अध्यक्ष बनी कौशल्या कमलेश

सक्ती। जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती कौशल्या कमलेश को महिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। श्रीमती कौशल्या कमलेश ने कहा कि पार्टी के द्वारा उन्हें जो भी जवाबदारी दी गई है उसका वे बखूबी निर्वहन करेंगी। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार यह प्रयास किया जाएगा कि आम जनों को सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में सतत जानकारी दी जा सके और किए गए कार्यों के बारे में बताया जा सके ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बहुमत के साथ पुनः सत्ता में वापसी करें।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत एवं सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के मार्गदर्शन से उन्हें महिला कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। महिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता देवांगन ने विगत दिनों नियुक्ति पत्र जारी किया है। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button