स्कूली प्रतिभाओं का भव्य मंच बना सेरो, सांस्कृतिक नृत्य में कुधरी स्कूल अव्वल

फगुरम। नव प्रभात यूथ क्लब एवं ग्राम पंचायत सेरो के संयुक्त तत्वावधान में स्कूली बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए 28 एवं 29 जनवरी 2026 को दो दिवसीय जिला स्तरीय विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में जिलेभर के विद्यार्थियों ने अपनी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया जिसमें माध्यमिक शाला कुधरी के विद्यार्थियों का सांस्कृतिक नृत्य सबसे बेहतर रहा । उनकी आकर्षक और मनमोहक प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया और उन्हें प्रथम स्थान दिया गया।

विद्यार्थियों के इस जीत में स्कूल के प्रधान पाठक परमेश्वर प्रसाद सिदार, शिक्षक अनुप कुमार एक्का,लालन प्रस्राद सिदार, संगीतास्वादु, योगेन्द्र कुमार का सराहनीय योगदान रहा।
मिडिल स्कूल कुधरी के प्रतिभागी विद्यार्थियों में परी खूंटे, लक्ष्मी महंत, पलक रात्रे, पीहू खुटे, रीमा, चेतना खाण्ड, स्वाती खाण्डे, परमेश्वरी खड़िया, रागनी खड़िया, गौरी यादव, दिव्या यादव, चाँदनी खुटे थे।
जिलेभर के माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों के लिए आयोजित यह आयोजन जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम सेरो में सफलतापूर्वक संपन्न होगा।
आयोजकों के अनुसार, इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ खेल, कला और संस्कृति के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है। इस आयोजन से विद्यार्थियों के मन-मस्तिष्क में आगे बढ़ने की सकारात्मक प्रेरणा का संचार होगा।




