सक्ती जिला

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटमी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव

डभरा. क्षेत्र के सबसे बड़े ग्राम पंचायत कोटमी में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है जिससे मरीजों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । कर्मचारियों के आवास की सुविधा नहीं है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ डॉक्टर पदस्थ नहीं किया गया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत कोटमी के उप सरपंच डीपी चौधरी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक आने जाने वाली सड़क मार्ग बहुत ही खराब है अस्पताल तक पहुंच मार्ग के लिए 5 लाख रूपये राशि सीसी रोड निर्माण के लिए आवश्यकता है। सीसी रोड निर्माण कार्य हो जाने से बारिश के दिनों में मरीजों को सुविधा मिलेगी। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अहाता निर्माण नहीं हुआ है अहाता निर्माण कार्य के 10 लाख रूपये राशि स्वीकृत करने की मांग तथा डॉक्टर एवं कर्मचारियों के भवन के निर्माण की 30 लाख रूपये की मांग जन दर्शन में शक्ति के जिला कलेक्टर अमृत विकास टोपनो से मिलकर जनपद सदस्य मान कुंवर पटेल सरपंच कमला खड़िया उप सरपंच डीपी चौधरी ने ज्ञापन पत्र सौंप चुके है आपको बताते चलें कि विगत 15 वर्षों से ग्राम कोटमी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहा है लेकिन बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आसपास के लगभग 30 ग्राम के लोग बीमार पड़ने पर इलाज करवाने के लिए आते हैं पंचायत प्रतिनिधियों ने शीघ्र ही राशि स्वीकृत करने की मांग किए हैं ताकि स्वास्थ्य सुविधा बेहतर हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button