सक्ती जिला

हसौद में बृहद निशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन 

हसौद =आयुष ग्राम हसौद में दिनांक 20 12.2024 को बृहद निशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ।

संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ रायपुर एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में एवं जिला आयुष नोडल अधिकारी डॉ उत्तम गबेल के निर्देशन एवं डॉ मोहन लाल पटेलआयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी हसौद के तत्वाधान मैं आयुष ग्राम हसौद में राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय बृहद निशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन दिनांक 20 12.2024 को विद्युत नगर हसौद में किया गया ।शिविर का शुभारंभ सरपंच प्रतिनिधि श्री मनबोध साहू एवं हरिशंकर जायसवाल उप सरपंच के द्वारा भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। श्री मनबोध साहू अपने उद्बोधन में आयुर्वेद के प्रति जागरुक करते हुए अधिक से अधिक लोगों को आयुर्वेद शिविर का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही डॉक्टर विष्णु पटेल आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एम डी के द्वारा प्रकृति परीक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को प्रकृति परीक्षण कराने हेतु जागरूक किया गया। शिविर में लगभग 300 से अधिक मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क औषधि वितरण किया गया। साथ ही 103 लोगों का प्रकृति परीक्षण किया गया शिविर 11:00 बजे प्रारंभ होकर शाम 5:00 बजे तक अनवरत चला रहा ,शिविर में उपस्थित सदस्यों में प्यारेलाल भारद्वाज, श्री बसंत कुमार राय प‌ंच एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे, साथ ही आयुष विभाग हसौद में पदस्थ फार्मासिस्ट निर्मल सिंह राजपूत ओंकार साहू हेमंत राठौड़ फार्मासिस्ट पोरेंद्र भारद्वाज ओमप्रकाश पात्रे, औषधालय सेवक परदेसी भार्गव के साथ-साथ मितानिन ,स्व सहायता समूह के सदस्य एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ-साथ अधिक संख्या में नागरिक जन शिविर में उपस्थित रहे, सभी का सहयोग सराहनी रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button