रोजगार/नौकरी

अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई


भारतीय वायु सेना में भर्ती की प्रक्रिया जारी, अंतिम तिथि बढ़ाकर 04 अगस्त 2024 कर दिया गया है। आवेदकों को अनिवार्य रूप से 12वीं (गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषयों) या तीन वर्षीय डिप्लोमा (पॉलिटेक्निक) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों को ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाईट पर करना अनिवार्य है।

बिलासपुर। भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया 08 जुलाई 2024 से प्रारंभ हो गई है। पहले इसकी अंतिम तिथि 28 जुलाई 2024 थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 04 अगस्त 2024 कर दिया गया है। इस भर्ती में सम्मिलित होने के लिए आवेदकों को अनिवार्य रूप से 12वीं (गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषयों) या तीन वर्षीय डिप्लोमा (पॉलिटेक्निक) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाईट पर करना अनिवार्य है।

योग्यता और पंजीयन प्रक्रिया

इस भर्ती में सम्मिलित होने के लिए आवेदक का जन्मतिथि 03 जुलाई 2004 से 03 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय, कोनी बिलासपुर में आकर पंजीयन करा सकते हैं अथवा च्वाईस सेंटर के माध्यम से भी पंजीयन करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button