सक्ती जिला
शास्त्रीय संगीत परीक्षा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

सक्ती। प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से संबद्ध श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती में भारतीय शास्त्रीय संगीत, गायन, वादन और कथक की परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
संस्थान के प्रवक्ता विजय कुमार चन्द्रा ने बताया कि प्रथम वर्ष से लेकर सिस्टम वर्ष तक सभी विषयों में इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदक को सृजन संस्थान, रेलवे कॉलोनी सक्ती में आकर आवेदन फार्म भरना होगा। साथ में चार पासपोर्ट साइज फोटो और परीक्षा शुल्क जमा करना आवश्यक है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इसके बाद विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीयन कर परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी




