सक्ती जिला

व्याख्याता लक्ष्मी नारायण को अंतरराष्ट्रीय शिक्षक रत्न मानद उपाधि से नवाजा गया

अरुण निराला संवाददाता-सक्ती | शिक्षक दिवस पर सक्ती जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसदा खुर्द में पदस्थ व्याख्याता लक्ष्मी नारायण क्षत्री को नेपाल की प्रतिष्ठित संस्था शब्द प्रतिभा बहु-क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल ने अंतरराष्ट्रीय शिक्षक रत्न मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें ऑनलाइन आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस कविता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत सहित विभिन्न देशों के कुल 2,143 शिक्षकों-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इनमें से चयनित 214 प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक रचनाओं के आधार पर अंतरराष्ट्रीय शिक्षक रत्न उपाधि से नवाजा गया। वहीं, 46 अन्य रचनाकारों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षक मित्र सम्मान प्रशस्ति-पत्र के साथ प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button