शिक्षासक्ती जिला

लिटिल फ्लावर शक्ति की कनिष्का करेंगी राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक  प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व

सक्ती:- लिटिल फ्लॉवर स्कूल की छात्रा कनिष्का ने  जोन स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शासन द्वारा आयोजित बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रश्न मंच प्रतियोगिता में लिटिल फ्लावर स्कूल शक्ति की कनिष्का मानिकपुरी ने (सहयोगी विमल जे बी डी ए वी स्कूल के साथ )उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया कनिष्का पूर्व से ही अपने विद्यालय की मेधावी छात्र रही है। उनकी इस उपलब्धि से उनके माता-पिता एवं विद्यालय के डायरेक्टर्स एवं शिक्षकों में उत्साह है।  कनिष्का  के चयन पर  जिला शिक्षा अधिकारी श्री एन के चंद्रा जिले के प्रभारी छबिलाल राठौर राकेश अग्रवाल विद्यालय के डायरेक्टर  अनीस शेख एवम  टी.पी.उपाध्याय ने खुशी जाहिर की तथा उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

सक्ति के लिटिल फ्लॉवर ने शिक्षा के  साथ -साथ हर क्षेत्र में परचम लहराया है।लिटिल फ्लॉवर की छात्रा कनिष्का  के राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में चयन पर स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती संध्या सोनी सहित विद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button