नन्हें विद्यार्थियों ने गुरुजनों को किया नमन – झालरौंदा स्कूल में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस

सक्ती। शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला झालरौंदा के छात्रों ने शिक्षक दिवस मनाकर कर सभी गुरुजनों का किया सम्मान। विद्यालय के नन्हें – मुन्हें छात्रों द्वारा व्यवस्थित और सुनियोजित तरीके से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय में किया। छात्र इस कार्यक्रम को लेकर बहुत ही उत्साहित थे। इस कार्यक्रम के प्रति दिखता उत्साह शिक्षकों के साथ उनकी आत्मीयता को प्रदर्शित कर रहा था। यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि शिक्षकों और छात्रों के बीच के सम्बन्ध को दिखाता है। छात्रों ने तिलक लगाकर सभी शिक्षकों का कार्यक्रम में प्रवेश कराया। पूर्व उपराष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया । छात्रों ने गमले के पौधे को भेंट कर सभी शिक्षकों का स्वागत किया जो स्वयं में अनूठा और शिक्षकों को अभिभूत करने वाला था। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षकों द्वारा छात्रों के सुनियोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की गई और छात्रों को बेहतर भविष्य बनाने के संदेश दिए गए। इस कार्यक्रम में छात्रों का मार्गदर्शन शिक्षक महेन्द्र कुमार चन्द्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में शिक्षिका चंचला चन्द्रा द्वारा छात्रों को सहयोग प्रदान किया गया।




