Uncategorized

उधारी के 50 हजार बने विवाद की जड़: तीन युवकों ने मिलकर किसान पर किया हमला, डंडा- पत्थर से मारपीट, सिर फूटा

सक्ती/डभरा। उधारी के पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। ग्राम कटौद में तीन युवकों ने मिलकर एक किसान पर हमला कर दिया, जिसमें डंडा, पत्थर और हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई। हमले में पीड़ित के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कटौद थाना डभरा निवासी पीड़ित, जो खेती-किसानी का कार्य करता है, 8 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 2:30 बजे गांव के अमरैय्या पारा की ओर घूमने गया था। वहां पहले से मौजूद महेश साहू, अमित साहू और विकास साहू ने उसे रोक लिया।

भाई के उधार को लेकर घेरा

बताया जा रहा है कि महेश साहू ने पीड़ित के भाई राजेश कुमार बरेठ को 50 हजार रुपये उधार दिए थे। इसी बात को लेकर महेश साहू ने पीड़ित से पैसों की चर्चा शुरू की। जब पीड़ित ने कहा कि पैसे उसके भाई को दिए गए हैं, उससे बात न की जाए, तो विवाद बढ़ गया।

तीनों ने मिलकर किया हमला

आरोप है कि तीनों आरोपियों ने एक राय होकर अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और फिर हमला कर दिया।

  • अमित साहू ने डंडे से मारपीट की
  • महेश साहू ने हाथ-मुक्कों से हमला किया
  • विकास साहू ने पत्थर से वार किया

इस हमले में पीड़ित के सिर के बाएं हिस्से और माथे पर गंभीर चोट आई, जिससे खून बहने लगा।

परिजनों को दी जानकारी

घटना के बाद पीड़ित ने अपनी पत्नी रजनी बाई एवं गांव के करम चंद को पूरी जानकारी दी।

पुलिस में शिकायत, कार्रवाई की मांग

पीड़ित ने थाना डभरा में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button