सक्ती जिला

बोरदा में दो शिक्षकों के घरों का ताला टूटा, अज्ञात चोरों ने उड़ाए जेवरात व नगदी — ₹89,500 की चोरी

सक्ती, 29 अक्टूबर 2025।
सक्ती क्षेत्र के बोरदा गांव में अज्ञात चोरों ने दो शिक्षकों के घरों को निशाना बनाते हुए सामान, जेवरात और नगदी सहित कुल ₹89,500 की चोरी कर ली। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों शिक्षकों के घरों के ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे और अलमारी में रखे कीमती जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात का पता तब चला जब परिजन घर लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला।

घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 305(ए), 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने बताया कि एक ही गांव में दो-दो घरों में चोरी की वारदात होने से पुलिस गश्त की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। हाल के दिनों में थाना क्षेत्र में लगातार बाइक और घरों में चोरी की घटनाएँ बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय और नाराजगी दोनों है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button