कोरबा

माई जी फाउंडेशन सोसायटी की सजेगी “छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की बगिया”, आयोजन दशहरा मैदान कोरबा में होगा 2 मार्च को, पूर्व सांसद सरोज पाण्डेय, मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे शिरकत

कोरबा। माई जी फाउंडेशन सोसायटी के तत्वाधान में 2 मार्च को दशहरा मैदान में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की बगिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षिता पाण्डेय, नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर संजूदेवी राजपूत अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। आयोजन में छत्तीसगढ़ी ललीज व्यंजनों के साथ साथ सांसकृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। माई जी फाउंडेशन सोसासटी की श्रीमती निधि तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से कोरबा के लोगों को रुबरु कराने यह कार्यक्रम प्रथम बार आयोजित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button