सक्ती जिला

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: पंकज पटेल सक्ती के एडिशनल एसपी, डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा नई एसडीओपी

सक्ती। राज्य शासन द्वारा जारी तबादला आदेश के तहत सक्ती जिले के पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस बदलाव को जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी व जनहितकारी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

सक्ती जिले के एडिशनल एसपी हरीश यादव का स्थानांतरण कर उन्हें बेमेतरा जिले का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। अपने कार्यकाल के दौरान हरीश यादव ने सक्ती जिले में कानून-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं संवेदनशील मामलों के प्रभावी निपटारे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके स्थानांतरण पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके कार्यों की सराहना की है।

वहीं, पंकज पटेल को सक्ती जिले का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। पंकज पटेल इससे पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। प्रशासनिक अनुभव और सख्त कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले पंकज पटेल के सक्ती आगमन से जिले में अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग व्यवस्था और जनविश्वास को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसी क्रम में डीएसपी अंजली गुप्ता का भी स्थानांतरण किया गया है। अब उन्हें पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय, रेंज कांकेर में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके कार्यकाल को सक्ती जिले में अनुशासित एवं जिम्मेदार पुलिसिंग के लिए याद किया जाएगा।

वहीं, डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा, जो अब तक कोंडा गांव में उप पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ थीं, को सक्ती की नई एसडीओपी नियुक्त किया गया है। डॉ. पैकरा अपनी प्रशासनिक दक्षता, संवेदनशील कार्यशैली और कानून-व्यवस्था पर मजबूत पकड़ के लिए जानी जाती हैं। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता मिलने की उम्मीद है।

नई टीम से बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद

इन तबादलों को पुलिस प्रशासन में नई ऊर्जा और कार्यसंस्कृति लाने वाला कदम माना जा रहा है। नए अधिकारियों के पदभार ग्रहण करने के बाद सक्ती जिले में कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, अपराधों पर नियंत्रण एवं आमजन से संवाद को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

जिले में इस प्रशासनिक बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं और आम नागरिकों को नई पुलिस टीम से सख्त, पारदर्शी और जनोन्मुखी पुलिसिंग की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button