छत्तीसगढ़राजनीतिकसक्ती जिला

मनीष कथूरिया को बड़ी जवाबदारी, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष बनाये गए

सक्ती। नगर के कांग्रेस नेता मनीष कथूरिया को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज एवं प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू की अनुमति से तथा छत्तीसगढ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की अनुशंसा से प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ने मनीष कथुरिया को जिला सक्ती के लिए जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष जग्गी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के सिद्धांत एवं नीतियों पर चलते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाएंगे।

कांग्रेस पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी बगल में मनीष कथूरिया

साथ ही जिले के व्यापारियों के प्रति उनके हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे। समय समय पर अपने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी प्रदेश मुख्यालय को देते रहेंगे। साथ ही जल्द ही कार्यकारिणी गठन करने के लिए कहा गया है। नियुक्ति होने के बाद मनीष कथुरिया ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जवाबदारी दी है उस पर वे बखूबी काम कार्य करेंगे। व्यापारियों के हित के लिए सदैव कार्य मिलकर कार्य करने की बात उन्होंने कही।

समाजसेवा के लिए जिला प्रशासन द्वारा किया गया सम्मानित

विदित हो कि मनीष कथुरिया व्यापारियों के हित के लिए सदैव अग्रणी रहते हैं वे चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रांतीय मंत्री का पद भी सम्हाल रहे हैं। व्यापारियों की समस्याओं के लिए सदैव संघर्षरत रहते हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में भी आगे रहने वाले मनीष चौथी बार मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष बने हैं। कांग्रेस पार्टी में भी सक्रियता से कार्य कर उन्होंने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के साथ मनीष कथुरिया

उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल, कांग्रेस के जिलाउपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, नगर कांग्रेस के अध्यक्ष दिगम्बर प्रसाद चौबे,आनंद अग्रवाल,उगेंद्र अग्रवाल, नरेश गेवाडीन, महबूब खान,गिरघर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, सोनू कुरेशी,कमल शर्मा,कमलेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, गल्ला किराना के अघ्यक्ष सुनील बंसल, चेम्बर के अध्यक्ष विजय डालमिया ने हर्ष व्यक्त किया है।

भरोसे की रैली में आशीर्वाद देते विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत से विशेष बातचीत करते हुए मनीष कथूरिया साथ में जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस श्याम सुन्दर अग्रवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button