सक्ती जिला
सामूहिक दिव्यांग युवक युवती विवाह समारोह 8 को

सक्ती। नगर के हटरी धर्मशाला में सामूहिक दिव्यांग युवक युवती विवाह समारोह का आयोजन 7 एवं 8 मार्च को किया जाएगा। दिव्यांग विवाह समारोह समिति सक्ती के द्वारा आयोजित इस विवाह समारोह में मेहंदी की रस्म भी अदा की जाएगी जो की 7 मार्च को होगी। वही पाणिग्रहण 8 मार्च 2024 को दोपहर 1:00 बजे होगा। इस विवाह में शामिल होने के लिए समस्त नागरिकगणों से अपील की गई है। ताकि वे अधिक से अधिक संख्या में इस विवाह समारोह में पहुंचकर आशीर्वाद प्रदान कर सकें।





