सक्ती जिला

सरपंचों की कलमबंद हड़ताल, 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

50 लाख तक के कार्यों के लिए पंचायत को कार्य एजेंसी बनाए जाने की मांग

सरपंच व पंचों का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाया जाए

सक्ती – जनपद पंचायत सक्ती के सरपंच संघ के द्वारा 13 सूत्री मांगों को लेकर कलम बंद हड़ताल करने के संबंध में ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं थाना प्रभारी को सौंपा है। सरपंच संघ ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी कलम बंद हड़ताल सोमवार 29 अगस्त से की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरपंच संघ के सचिव लीलाधर जायसवाल कोषाध्यक्ष गुरुदेव चौधरी ने बताया कि सरपंच एवं पंचों का मानदेय में वृद्धि कर सरपंच का 20 हज़ार एवं पंच का 5 हज़ार प्रति माह किया जावे इसी प्रकार सरपंचों को 10 हज़ार प्रति माह पेंशन दी जानी चाहिए। मांग है कि 50 लाख राशि तक सभी कार्यों में कार्य एजेंसी ग्राम पंचायत को बनाया जाए तथा सरपंच निधि के रूप में 10 लाख रुपए प्रति वर्ष प्रदान किया जावे। इसी प्रकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सरपंचों के मारे जाने पर 20 लाख रुपए आर्थिक सहायता दी जावे। सरपंचों ने मांग की है कि 15वें वित्त की राशि को अन्य में कार्य हेतु विवरण नहीं किया जावे। 15वें वित्त की राशि को जनपद व जिला सदस्यों द्वारा अपने क्षेत्र में दिया जावे।

इसी प्रकार मनरेगा सामग्री राशि का भुगतान हर तीन माह में करते हुए मनरेगा निर्माण कार्य में 40 प्रतिशत राशि प्रदान की जाए, सरपंच व पंचों के कार्यकाल 2 वर्ष और बढ़ाया जावे। ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास की राशि को 20 लाख करते हुए तत्काल जारी किया जावे करते हुए विश्वास प्रस्ताव का अधिनियम में संशोधन करते हुए धारा 40 पंचायती राज अधिनियम में संशोधन किया जाए। सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि उपरोक्त मांगों के समर्थन में 29 अगस्त से कलम बंद हड़ताल की जा रही है। जिस संबंध में ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button