सक्ती जिलासक्ती नगर

कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा गया 

सक्ती- प्रदेश के कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर दिनांक 18 जून 2025 को जिला कलेक्टर सक्ती को माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें कर्मचारियों तथा पेंशनरों के लिए 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता, विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण पर निष्पक्ष जांच, 300 दिन का अवकाश नगदीकरण, शिक्षक/लिपिक सहित विभिन्न संवर्गों के वेतन विसंगति दूर करने, चार स्तरीय वेतनमान, कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था, लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने, संविदा, दैनिक, अनियमित कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमित किया जावे, अनुकम्पा नियुक्ति से आये लिपिको हेतु पूर्व की भांति कार्यालय प्रमुख / विभागाध्यक्ष एवं अन्य तकनीकी संस्थानों को कौशल परीक्षा हेतु अधिकृत किया जावे, अवकाश नगदीकरण, नियुक्ति दिनांक से एक वर्ष के भीतर मृत्यु होने पर भी अनुग्रह अनुदान राशि के भुगतान के आदेश जारी किया जावे, सेवानिवृत्ति कर्मचारी / अधिकारियों का लंबित महंगाई भत्ता प्रदान किया जावें, संघों को अविभाजित मध्यप्रदेश की भांति स्थाई मान्यता जारी किया जावे की मांग को लेकर जिले के कर्मचारी नेता रमेश तिवारी, राधेलाल भारद्वाज, राधेश्याम साहू, भोलाशंकर तिवारी, तुलसीराम राठौर, आर.पी. राठौर, पेंसनर्स देवांगन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button