सक्ती जिलासक्ती नगर

गणतंत्र दिवस पर जनता के प्रतिनिधि का संदेश: पार्षद संतोष सोनी ने दी शुभकामनाएं

सक्ती। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कांग्रेस नेता एवं पार्षद वार्ड 16 संतोष सोनी ने नगरवासियों एवं समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र, समानता और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव है, जिस पर देश की एकता और अखंडता टिकी हुई है।
संतोष सोनी ने नागरिकों से अपील की कि वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन करते हुए नगर और समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि पार्षद के रूप में उनका उद्देश्य हमेशा जनकल्याण, समस्याओं का समाधान और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना रहेगा।
उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों से आग्रह किया कि स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित नगर बनाने में सहयोग दें और संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button