सक्ती जिला

सक्ती के शासकीय अस्पताल में सर एंटोनी वान ल्यूवेनहॉक जयंती पर एम.एल.टी. दिवस मनाया गया, माइक्रोबायोलॉजी के जनक को किया नमन, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट की भूमिका पर हुई चर्चा

अरुण निराला संवाददाता, सक्ती।  शासकीय अस्पताल सक्ती में सर एंटोनी वान ल्यूवेनहॉक की जयंती के अवसर पर एम.एल.टी. (मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट) दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

समारोह की शुरुआत सर एंटोनी वान ल्यूवेनहॉक के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुई। इस अवसर पर रवि शंकर श्रीवास (मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, पीएचसी पोरथा) ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे एक व्यापारी से वैज्ञानिक बने वान ल्यूवेनहॉक ने पहला माइक्रोस्कोप विकसित कर सूक्ष्मजीवों की खोज की और उन्हें “माइक्रोबायोलॉजी का जनक” कहा गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. देवस्मिता राय (चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सक्ती) ने कहा कि —

> “स्वास्थ्य सेवाओं में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। रोगों की सटीक जांच और निदान के बिना सही इलाज संभव नहीं है।”



इसी क्रम में एस.टी.एल.एस. संजय बंजारे ने भी माइक्रोस्कोप की वैज्ञानिक महत्ता और स्वास्थ्य सेवाओं में इसकी उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर श्रीमती हर्षिका राठौर, आमित्य कुमार देवांगन, निलेश कुमार घृतलहरे, नरेश कुमार कंवर, हितेश्वर प्रसाद सिदार, रवि शंकर श्रीवास, प्रयाग राज, आशीष राठौर, विनोद राठौर, नीलिमा चंद्रा, दिनेश कुमार, राकेश, अखिलेश, उषा, अमीशा और वेदमति साहू सहित अनेक स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन स्वास्थ्य सेवा में लैब तकनीशियनों की भूमिका को सम्मान देने और उनके योगदान को प्रेरक रूप में अपनाने के संकल्प के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button