राजनीतिकसक्ती जिला

मोदी क्रेज, तमिलनाडु से नई दिल्ली तक की यात्रा पर बुलेट से निकली माँ राजलक्ष्मी मंदा आज पहुंची सक्ती, भाजपा युवा मोर्चा ने किया गर्मजोशी से किया स्वागत

सक्ती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रभावित होकर तमिलनाडु से मां राजलक्ष्मी मंदा ने बुलेट में तमिलनाडु से नई दिल्ली तक यात्रा शुरू की है। जिसमे वह 21000 किमी की यात्रा करेंगी,यात्रा के दौरान उनका अन्य जिलों में जोरदार स्वागत किया जा रहा है, उसी कड़ी में यात्रा सक्ती जिला के जिलामुख्यालय सक्ती कचहरी चौक पहुँची जिनका सक्ती नगर मण्डल युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, स्वागत करते ही कचहरी चौक जय श्री राम के नारों,और भारत माता की जयकारों से गूंज उठा,सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुलेट रानी मां राजलक्ष्मी मंदा जी को पुष्प माला पहनाकर अभिनंदन किया,भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने वोट फ़ॉर इंडिया, वोट फ़ॉर मोदी के नारे को बुंलद करने वाली राजलक्ष्मी जी की बुलेट गाड़ी में यात्रा करने की साहस को काफी सराहा, युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष रोशन राठौर ने भी उनके साथ चल रहे सभी का अभिनंदन किया और आगे की यात्रा की शुभकामनाएं दी, तथा उनके साथ आगे की यात्रा में रैली के रूप में कुछ दूर सक्ती के सिवाने तक युवा मोर्चा कार्यकर्ता भी शामिल हुए। स्वागत में मण्डल के पदाधिकारि युवा मोर्चा के पदाधिकारि उपस्थित रहे। जिसमें भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष राजा सोनी,युवा मोर्चा जिला के उपाध्यक्ष प्रकाश साहू,योगेश साहू, हर्ष देवांगन,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, रोशन राठौर,, सूरज देवांगन, सोमेश सोनी, लाखन नामदेव,परमेश्वर साहू, नुतेश साहू,मुकेश खूंटे, देवाशीष पटेल,रामावतार साहू और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button