छत्तीसगढ़सक्ती जिला

जे. बी. डी. ए .व्ही.हायर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया बसंत पंचमी के साथ मातृ पितृ दिवस

सक्ती ।  स्थानीय विद्यालय जे.बी.डी.ए.व्ही .हायर सेकेंडरी स्कूल सक्ती में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी के साथ मातृ-पितृ दिवस सर्वप्रथम विद्यालय के कक्षा दसवीं और 12वीं के बच्चों के द्वारा पूजन एवं हवन कर माता सरस्वती को विभिन्न ऋतु फल एवं पुष्प (आम्र मौर)अर्पित किया गया तत्पश्चात मातृ-पितृ दिवस का आयोजन किया गया सभी बच्चों के द्वारा मातृ पितृ देवो भव:को चरितार्थ करते हुए अपनी-अपनी माता-पिता का चरण पखारण उपरांत उनका फूल एवं तिलक लगाकर आरती कर उन्हें श्रीफल अर्पित कर अपने आप को धन्य महसूस किया।

बच्चों के द्वारा इस प्रकार आदर एवं सम्मान पाकर सभी पलक गदगद हो गए एवं सभी ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए विद्यालय की सभी शिक्षक/ शिक्षिकाओं का आभार प्रदर्शन किया कि बच्चों के अंदर माता-पिता के प्रति इस प्रकार से आदर एवं सम्मान के भाव जागृत कर शिष्टाचार के गुण सिखाया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमेन श्री अनिल दरयानी जी श्री राजकुमार दरयानी जी श्री सुनील दरयानी जी श्री अंकित दरयानी जी श्रीमती लता दरयानी, श्रीमती छवि दरयानी एवं विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती के नागमणि राव,विशाल यादव, कंचन केसर, पूर्णिमा कसेर,गंगा कसेर,नजमा खान, बबली चौहान, अंजली राज,अंजली देवांगन, इंदू विश्वकर्मा,मनीषा रत्नाकर,मनीषा चौहान,ज्योति महंत कालेश्वरी यादव, दिव्या शर्मा,शजदा खान,शाहनाज बानो, कृष्णा सोनी, श्रेयाद्वेदी,भावना सोन, फुलेश्वरी पटेल,कपिल पटेल,राजेश पटेल,पुनिराम पटेल,आशीष यादव उज्ज्वल कसेरा,विनय अग्रवाल,सूरज चौहान एवं विद्यालय के उपप्राचार्य राम नारायण धीवर उपस्थित रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button