सक्ती नगर

माताओं-बहनों को चूल्हे के धुंए से मिलेगी मुक्ति- पार्षद पिंटू

सक्ती। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत वार्ड नंबर 9 में पार्षद गजेंद्र यादव पिंटू के द्वारा उज्जवला हितग्राही को गैस का निशुल्क वितरण किया गया। नगरदा इंडेन ग्रामीण वितरक के द्वारा सहोदर सोनी ,गीता सोनी, शिव कुमारी, मालती देवांगन, राधिका सोनी, स्वीटी सोनी, कौशल्या सोनी ,किरण, रत्ना श्रीवास, संतोषी बाई, सीता बाई, प्रीति प्रधान, लता देवी, चंचल देवी, रजनी यादव, प्रियंका यादव, लीला जयसवाल, श्वेता देवांगन को प्रदान किया गया। इस दौरान पार्षद पिंटू यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार जब से आई है आम लोगों के हितों में लगातार निर्णय ले रही है। हमारी माताओं-बहनों को चूल्हे के धुंए से मुक्ति दिलाने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन चूल्हा सहित प्रदान किए जा रहा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button