सक्ती जिला

सांसद कमलेश जांगड़े ने दिखाई हरी झंडी, सक्ती से अयोध्या के लिए रामलला दर्शन हेतु तीर्थयात्री रवाना

सक्ती।  विशेष धार्मिक कार्यक्रम के तहत जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े द्वारा सक्ती से अयोध्या के लिए रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि “अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन करना जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। मोदी जी के नेतृत्व में देश ने जिस तरह से राममंदिर का भव्य निर्माण देखा है, वह करोड़ों भारतीयों की आस्था का प्रतीक है। तीर्थयात्रा से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और नई ऊर्जा मिलेगी। तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएँ देते हुए सांसद ने उनके सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की। इस दौरान भाजपा नेता गण रामावतार अग्रवाल, संजय रामचंद्र, अभिषेक शर्मा, रामनरेश यादव, मांगे राम अग्रवाल, भवानी तिवारी, भारत यादव, दादू केवट,अन्नपूर्णा राठौर, रामावतार साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button