सक्ती जिला

नगर पालिका अध्यक्ष ने कर्मचारियों के साथ मनाई खुशी की दीपावली

अरुण निराला संवाददाता सक्ती। दीपावली पर्व से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने नगर पालिका के समस्त कर्मचारियों एवं स्वच्छता दीदियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।
नगर पालिका परिसर में आयोजित स्नेहपूर्ण कार्यक्रम में अध्यक्ष अग्रवाल ने सभी कर्मचारियों को मिठाई और फटाके वितरित किए।

कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों ने अध्यक्ष महोदय के इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कदम उनके मनोबल को बढ़ाने वाला है।

इस अवसर पर अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा —

> “नगर की स्वच्छता और सुंदरता इन मेहनती कर्मचारियों की बदौलत है। दीपावली की खुशियां तभी पूर्ण होंगी जब हर परिवार में उल्लास होगा।”


कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वच्छता दीदियां उत्साहपूर्वक उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button