नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल बने दिव्यांगों के संबल, 77 वर्षीय बुजुर्ग को दिलाई ट्राई–साइकिलसंवेदनशील पहल से बुजुर्ग के जीवन में लौटी गतिशीलता, नगर में हो रही सराहना

सक्ती। जनसेवा की भावना जब कर्म में उतरती है तो किसी का जीवन रोशनी से भर जाता है। इसी का उदाहरण प्रस्तुत किया है नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने। उनकी पहल पर परसदाखुर्द निवासी 77 वर्षीय श्यामलाल पटेल पिता भोगलाल पटेल को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से ट्राई–साइकिल उपलब्ध कराई गई।
जानकारी के अनुसार, हितग्राही के पास किसी प्रकार के शासकीय दस्तावेज मौजूद नहीं थे। इस पर अध्यक्ष अग्रवाल ने स्वयं आगे बढ़कर सभी आवश्यक दस्तावेज तत्काल तैयार करवाए और बिना किसी विलंब के ट्राई–साइकिल दिलवाई।
ट्राई–साइकिल प्राप्त होते ही श्यामलाल पटेल के चेहरे पर खुशी की झलक साफ दिखाई दी। उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें घर से बाहर आने-जाने में आसानी होगी।
नगर के लोगों ने भी अध्यक्ष अग्रवाल की इस पहल की भरपूर सराहना की है। जनमानस का कहना है कि वे हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। उनके इस मानवीय व्यवहार ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि “संवेदनशील नेतृत्व ही सच्ची जनसेवा की पहचान है।”




