नगर की बेटी श्रुति रतेरिया बनी पायलट, मारवाड़ी युवा मंच ने किया सम्मान

सक्ती। नगर की होनहार बेटी श्रुति रतेरिया के पायलट बनने पर मारवाड़ी युवा मंच द्वारा उनका सम्मान किया गया। इस उपलब्धि पर मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रुति रतेरिया की यह सफलता पूरे नगर और समाज के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण से यह सिद्ध होता है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर किया जाए तो किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं। श्रुति की उपलब्धि से नगर की अन्य बेटियों को भी अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलेगी।
मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने कहा कि समाज में प्रतिभाओं को सम्मानित करना और उनका उत्साहवर्धन करना आवश्यक है, ताकि युवा पीढ़ी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हो। श्रुति रतेरिया ने भी इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार और समाज के सहयोग से ही वे अपने लक्ष्य को हासिल कर पाई हैं और आगे भी देश की सेवा के लिए समर्पित रहेंगी। इस अवसर पर संरक्षक श्याम सुंदर अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, मुकेश बंसल, अनिल अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, मनीष कथूरिया, राकेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल तथा अमन गर्ग सहित मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य उपस्थित रहे।




