सक्ती में इलेक्ट्रिक वाहनों का नया ठिकाना — एच आर ईवी संसार का कल शुभारंभ

सक्ती। नगरवासियों के लिए खुशखबरी है। अब इलेक्ट्रिक वाहनों की पूरी श्रृंखला एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी। श्री सिद्धिविनायक एवं विश्वकर्मा जी के शुभाशीष से एच आर ईवी संसार नामक नवीन शो-रूम का शुभारंभ शुक्रवार 14 नवंबर को किया जाएगा।
बराद्वार रोड, वार्ड क्रमांक 14 स्थित इस शोरूम में टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध रहेंगे। शुभारंभ समारोह का आयोजन सुबह 11 बजे से किया जाएगा, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं व्यापारिक वर्ग को आमंत्रित किया गया है।
यह शोरूम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक कदम माना जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को अत्याधुनिक एवं प्रदूषण मुक्त वाहनों की सहज उपलब्धता होगी।
कार्यक्रम के आयोजक डॉ. हितेन्द्र श्रीवास एवं श्रीमती नोमिता श्रीवास तथा रविशंकर श्रीवास एवं श्रीमती सुनीता श्रीवास ने सभी शुभचिंतकों से आग्रह किया है कि वे इस शुभ अवसर पर उपस्थित होकर नव आरंभ को सफल बनाएं।
स्थान: एच आर ईवी संसार, वार्ड क्रमांक 14, बराद्वार रोड, सक्ती
समय: सुबह 11 बजे से
संपर्क: 6260944086, 9630835148




