सक्ती जिला

अब जून 2023 तक पूरा करना होगा सकरेली बा के ओवरब्रिज का काम, कलेक्टर की सक्रियता से निर्माण कार्य ने फिर पकड़ी गति

संबंधित अधिकारियों को दिए जल्द कार्य करने के निर्देश

सक्ती। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना की सक्रिय पहल से रेलवे ओवर ब्रिज सकरेली खुर्द का काम गति पकड़ चुका है। कलेक्टर ने रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को पूर्ण करने की समय सीमा जून 2023 निर्धारित कर दी है। कलेक्टर की सक्रिय पहल से यहां आने जाने वाले राहगीरों को होने वाली परेशानी से अब जल्द ही निजात मिलने वाली है। कलेक्टर सतत निगरानी रखते हुए निर्माण स्थल का स्वयं निरीक्षण कर रहीं है।

संबंधित अधिकारी से चर्चा करते हुए कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना


इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे ओवरब्रिज का कार्य लगभग 28 करोड़ की लागत से हो रहा है। इस ओवरब्रिज का काम वर्ष 2016 में प्रारंभ हो गया था किंतु डिजाइनिंग की समस्या की वजह से काम रुक गया था। इसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से बात की और पुनः ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को प्रारंभ करवाया। 6 वर्ष बीतने की कगार पर हैं किंतु अभी तक सकरेली खुर्द रेलवे फाटक ओवरब्रिज का निर्माण अधर पर लटका हुआ था चूंकि अब सक्ती अलग जिले के रूप में उभर चुका है और जिले की प्रथम कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना ने इस कार्य के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए ओवर ब्रिज के शीघ्र निर्माण कराने के लिए निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर के सक्रियता पर क्षेत्र के लोगों ने की प्रसन्नता व्यक्त

विदित हो कि मार्ग की हालत भी जर्जर है आए दिन यहां पर गाड़ियां पहुंचती हैं आसपास के रहने वाले तथा राहगीरों ने भी कलेक्टर की इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें साधुवाद दिया है। बाराद्वार एवं सक्ती को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग है। सक्ती अब जिला बन गया है जैजैपुर से बाराद्वार होकर जेठा पहुंचने वाले लोगों को भी इससे काफी राहत मिलेगी। नेशनल हाईवे होने के कारण इसमें ट्रैफिक का दबाव भी अधिक रहता है ऐसी स्थिति में छोटे वाहनों को अधिक परेशानी होती है। ओवरब्रिज का निर्माण जल्द हो जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button