सक्ती जिला

“एन .आर . पी . पब्लिक स्कूल सिंघरा ने राज्य स्तरीय भारत स्काउट गाइड कैंप में दिखाई अपनी प्रतिभा”*

मालखरौदा । तीन दिवसीय 6 मई से 8 मई तक संचालित होने वाली एडवेंचरस कैंप व्यक्तित्व विकास एवं प्राकृतिक संसाधन अध्ययन में एन आर पी पब्लिक स्कूल सिंघरा से निखिल सर शामिल होकर   

राज्य स्तरीय भारत स्काउट गाइड कैंप में एडवेंचरस हाइक और प्राकृतिक संसाधन अध्ययन में भाग लिया, जिसमें उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के महत्व और संरक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की और अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इस कैंप का उद्देश्य छात्रों को प्राकृतिक संसाधनों के महत्व और संरक्षण के बारे में जानकारी देना और उनके व्यक्तित्व विकास में मदद करना था। निखिल सर ने एडवेंचरस हाइक के दौरान प्राकृतिक स्थलों पर हाइकिंग की और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव किया। इस कैंप से निखिल सर को न केवल प्राकृतिक संसाधनों के बारे में जानकारी मिली, बल्कि उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल में भी वृद्धि हुई। साथ में निखिल सर द्वारा अपने बच्चो को व्यक्तिव विकास के लिए वीडियो के माध्यम से मोटिवेट किया और अपने अंदर के कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए 5 तरीके बताए –

1. खुद को समझो ( self awareness)

2. Option को explore करो

3. Long terms vision बनाओ 

4. Fear of judgment को छोड़ो 

5. Action लो overthinking नहीं करो 

तीन दिवस की कैंप के दौरान राज्य स्तरीय सर्टिफिकेट भी दिया गया इस कैंप में छत्तीसगढ़ के कोने कोने से आए अनुभवी शिक्षक स्काउट रोवर एवं मास्टर ट्रेनर भी से मिलने को मौका और चर्चा आज की बढ़ती शिक्षा पद्धति के बारे चर्चा किया गया जिसमें बच्चो के कौशल को महत्व दिया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button