सक्ती जिला

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा बाजार विकास विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

अरुण निराला संवाददाता-सक्ती –   सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों (एसएचजी) और पारंपरिक कागीगरों को डिजिटल माध्यम से बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से उद्योग संचालनालय और सीएसआईडीसी रायपुर की पहल से कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सक्ती द्वारा विगत दिवस होटल गिरीराज रैन बसेरा, सक्ती में ‘‘ई-मार्केटप्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग द्वारा एमएसएमई  के लिए बाजार विकास’’ विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के तहत् भारत सरकार की आरएएमपी योजना के अंतर्गत किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सक्ती के महाप्रबंधक  शोभेन्द्र नायक के द्वारा कार्यशाला के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों को डिजिटल मंचों से जोड़कर राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाई जा सकती हैं।

इस अवसर पर  मनीष अरोरा, राज्य परियोजना कार्यान्वयन इकाई (एसपीआईयू) आरएएमपी योजना सीएसआईडीसी रायपुर ने राज्य में चल रही आरएएमपी योजना की गतिविधियों जैसे उद्यमिता जागरूकता, निर्यात प्रशिक्षण, डिजिटल विपणन और वित्तीय पहॅुच पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में  ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म  विक्रेता पंजीकरण, उत्पाद सूचीकरण, प्रचार-प्रसार और डिलीवरी व्यवस्था आदि की जानकारी दी गई। डिजिटल मार्केटिंग सत्र में  मीमो प्रसार, निदेषक, इन्टेलीग्रेटर टेक्नोलॉजिस प्राइवेट  लिमिटेड रायपुर ने गूगल में ऐड-ऑन बिज़नेस करके अपने उत्पाद को सूचीबद्ध करने की जानकारी प्रदान करते हुए, इंडिया मार्ट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर विक्रेता पंजीकरण के साथ-साथ सोशल मीडिया और मोबाईल ऐप्स के माध्यम से कम लागत में उत्पादों की ब्रांडिंग व बिक्री बढ़ाने के सरल उपाय बताए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण तस्वीरें, आर्कषक विवरण और ग्राहकों से नियमित संवाद स्थानीय उत्पादों को वैश्विक ब्रांड बनाने में सहायक है। कार्यक्रम में रामकृष्ण यादव, सहायक प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सक्ती, संतोष शुक्ला, जिला रिसोर्स पर्सन सहित कुल विभिन्न प्रतिभागी उपस्थित रहे, जिनमें महिला उद्यमी, स्व-सहायता समूह के सदस्य, पारंपरिक कारीगर और स्थानीय उद्योग प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button