सक्ती जिला

आदिवासी जमीन को सामान्य में रजिस्ट्री करने का मामला, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों ने तीसरी बार कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कार्रवाई नहीं हुई तो 19 से धरने पर बैठेंगे पार्टी के नेतासक्ती। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों ने एक बार फिर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आदिवासी जमीन। को सामान्य में रजिस्ट्री करने का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।ऐसा नहीं होने पर जल्द ही आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। यहाँ तीसरा अवसर है जब कलेक्टर को इस संबंध में गौरवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा ज्ञापन दिया गया है. ज्ञातव्य हो कि जगदीश बंसल पिता- रामफल एवं तत्कालिन उप-पंजीयक प्रतीक खेमका के द्वारा षड़यंत्र करते हुए आदिवासी वर्ग के जमीन को सामान्य वर्ग के व्यक्ति के नाम पर रजिस्ट्री करने संबंधी शिकायत पत्र दिया गया था. षड्यंत्रकारी लोगो के खिलाफ उचित जाँच करते हुए एफ. आई. आर. दर्ज करने की मांग की गई थी. पदाधिकारियों ने कहा कि उस आवेदन पर आज दिनांक तक किसी भी प्रकार का निर्णय अथवा कार्यवाही नही कि गई हैं. पार्टी नेताओं ने कहा कि कार्यवाही नही होने के कारण गोड़वाना गणतन्त्र पार्टी एवं आदिवासी समाज काफी क्षुब्ध है। कलेक्टर से पुनः निवेदन किया है कि उक्त प्रकरण में यथा शीघ्र एवं दोष रहित जाँच सप्ताह भर के अंदर जाँच करें. अन्यथा 19 नवंबर से गोड़वाना गणतन्त्र पार्टी अनिश्चित कालीन धरने पर बैठने की चेतावनी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button