सक्ती जिलासक्ती नगर
नववर्ष पर APL में 31 दिसंबर को रहेगा एक दिन का विराम, 1 जनवरी से फिर गूंजेगा क्रिकेट का शोर, 6 जनवरी को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

सक्ती। नववर्ष के मद्देनजर अमृत प्रीमियर लीग (APL) के आयोजकों द्वारा 31 दिसंबर को एक दिन का विराम घोषित किया गया है। आयोजन समिति के अनुसार इस दिन कोई भी मैच आयोजित नहीं होगा। इसके पश्चात 1 जनवरी से APL के मुकाबले पुनः शुरू होंगे, जहां क्रिकेट प्रेमियों को लगातार रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे।आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट अब निर्णायक दौर में प्रवेश कर रहा है और हर मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। APL को लेकर सक्ती सहित आसपास के क्षेत्रों में दर्शकों का उत्साह चरम पर है और मैदान में रोजाना बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंच रहे हैं।आयोजन समिति के अनुसार 6 जनवरी को APL का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसे भव्य और यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। फाइनल को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी जबरदस्त उत्साह है।




