युवाओं में अलग पहचान रखने वाले मनीष कथुरिया के जन्मदिन पर विभिन्न समाजसेवी संगठनों और शुभचिंतकों ने की उज्जवल भविष्य की कामना, मारवाड़ी युवा मंच के साथियों ने केक काटकर मनाया जन्मदिवस

सक्ती। नगर के युवा समाजसेवी एवं मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष, चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रांतीय मंत्री मनीष कथुरिया का जन्मदिन 10 अगस्त को नगर में विभिन्न समाज सेवी संगठनों के द्वारा धूमधाम से मनाया गया। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। नगर के जिंदल प्लाजा में मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा केक काटकर फूलमाला पहनाकर उनका जन्म दिवस मनाया गया। साथ ही कामना की गई कि मनीष कथुरिया लगातार सामाजिक जीवन में आगे बढ़ते रहें और उनके कार्य और भी लोगों को प्रेरित करते रहें और भी जरूरतमंद लोगों के हमेशा कार्य करते रहें या कामना करते हुए मनीष कथुरिया को उनके जन्म दिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

इसके अलावा अन्य संगठनों ने भी मनीष कथुरिया को जन्म दिवस की बधाई देते हुए कामना व्यक्ति की गई कि समाज और व्यक्तिगत जीवन में मनीष कथुरिया बेहद सरल और अच्छे व्यक्तित्व के धनी हैं। निश्चित तौर पर वे प्रगति के पथ पर अग्रसर होंगे। मारवाड़ी युवा मंच सक्ती के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि मनीष मारवाड़ी युवा मंच के एक मजबूत स्तंभ है और उनके रहने से मारवाड़ी युवा नित नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा। इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के महेंद्र जिंदल, अनुराग जिंदल, राज कुमार अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रवि अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सुमित शर्मा, गज्जू डालमिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।




