हड़ताल के तीसरे दिन कार्यालयों में लटकता रहा ताला, कामकाज प्रभावित

सक्ती– अधिकारी कर्मचारियों की हड़ताल से आफीसों में ताले लटकते रहे। हड़ताल के तीसरे दिन भी कोई काम नहीं हो सका। हड़ताल स्थल पर काफी संख्या में अधिकारी कर्मचारी पहुंच रहे हैं। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला इकाई समिति के तत्वाधान में हड़ताल के तीसरे दिन भी सारे शासकीय दफ्तरों में कामकाज बंद हो गया। बुधवार के धरना स्थल में जिला संयोजक राधे लाल भारद्वाज तथा जिला महासचिव अशोक कुमार पटले ने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जो मांग है उसे शासन जल्द पूरा करे अन्यथा हड़ताल जारी रहेगी।

हड़ताल में छत्तीसगढ़ डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष यशवंत राज सिंह माण्डलेकर संरक्षक रमेश तिवारी ,विजय बहादुर सिंह, भोला शंकर तिवारी, केके पटेल ,यू आर पटेल, राकेश चंद्र तिवारी, रोशन पटेल, चंद्र प्रकाश तिवारी, राजकुमार पटेल, अविनाश सिंह राजपूत ,सुरेश कुमार जायसवाल, नंदलाल साहू, शिव कुमार कुर्रे, गिरजा शंकर दिनेश ,रोशन पटेल, राम अवतार साहू, श्रीमती निशा यादव, श्रीमती संध्या सरकार, श्रीमती लक्ष्य तिवारी, सुकृता बंजारे, प्रमोद कुमार देवांगन, राजेंद्र कुमार बेहेरा, लक्ष्मीनारायण क्षत्री,खेलन खूटे, डॉक्टर उत्तम कुमार गबेल, माहेश्वरी खरे, वीरेंद्र कुमार धिरहे, रामकृष्ण राठौर ,साहिल कुमार पांडे, श्रीमती शारदा तिवारी, कुमारी भारती देवांगन, श्रीमती समीम खान ,श्रीमती पी गबेल, प्रेमराठिया, एसके देवांगन, श्रीमती विजयलक्ष्मी, वीरेंद्र कुमार कुर्रे, भानु प्रताप कोसले, जलेश्वर पटेल, महेंद्र कुमार चंद्रा ,श्यामू राम जयसवाल, अरुण कुमार पटेल ,खगपति साहू, अशोक कुमार जैन, श्रीमती संयोगिता रात्रे, सुनीता बंजारे, ललिता मन्ना डे, सीमा ठाकुर ,मोनिका पटेल, प्रेम शंकर राठौर, उर्मिला लहरें, प्रेमलता चौहान ,मोनिशा कुमारी, श्रीमती उत्तरा चंद्रा, बिगन माण्डलेकर, विजय कुमार देवांगन, पीके मिश्रा, कमलेश कुमार यादव, अरुण सोनवानी, केके वर्मा, रविंद्र नाथ मिश्रा, गोपाल राव पिंपलापुरे, जीपी कमलेश, सोहित राम धिरहे, उपेंद्र कुशवाहा, भगत राम साहू, वी एन द्विवेदी, कुमारी रजनी सिदार सहित 350 कर्मचारी से ज्यादा शामिल रहे।




