सक्ती जिलासक्ती नगर

RTE की आड़ में 22.52 लाख हड़पने का फर्जीवाड़ा उजागर — फर्जी स्कूल चलाने वाले सक्ती के पति- पत्नी  गिरफ्तार

सक्ती/रायगढ़, 29 नवंबर। शिक्षा का अधिकार (RTE) योजना के नाम पर किया गया एक बड़ा फर्जीवाड़ा खरसिया पुलिस ने बेनकाब कर दिया है। ग्राम अड़भार (जिला सक्ती) निवासी घनश्याम टंडन और उसकी पत्नी शांति टंडन को पुलिस ने धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और RTE राशि गबन के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

यह पूरा मामला तब खुला जब आरोपियों द्वारा कई वर्षों से संचालित बताए जा रहे फर्जी स्कूल का सच सामने आया।

फर्जी स्कूल का चौंकाने वाला खुलासा

सहायक ग्रेड–02 खिलावन बंजारे ने थाना खरसिया में लिखित रिपोर्ट दी कि आरोपी दंपती ग्राम देवगांव में “मदर इंडिया कॉन्वेंट स्कूल बड़े देवगांव” के नाम से एक अस्तित्वहीन विद्यालय दिखाकर शासन से भारी-भरकम प्रतिपूर्ति राशि ले रहे थे।

जांच में पाया गया—

स्कूल का कहीं कोई भवन ही नहीं था

वर्षों से स्कूल संचालित दिखाया गया

एक भी बच्चे की वास्तविक उपस्थिति नहीं

शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के नाम अपने स्कूल में दर्ज कर दिए

RTE प्रवेश दिखाकर साल दर साल लाखों की प्रतिपूर्ति राशि निकाल ली

2020–21 से 2024–25 तक 22.52 लाख की चोरी

आरोपियों ने RTE के तहत प्रवेश दिखाकर ₹22,52,281 की शुल्क व गणवेश प्रतिपूर्ति शासन से प्राप्त कर अपने निजी खाते में आहरित कर ली।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा राशि जमा करने नोटिस भी दिया गया, पर दंपती ने वापस नहीं किया।

नतीजतन DEO रायगढ़ के निर्देश पर थाना खरसिया में अपराध दर्ज कराया गया।

खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई — दंपती गिरफ्तार

थाना खरसिया पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए—

अपराध क्रमांक 607/2025

धारा 318(4) एवं 3(5) BNS

के तहत मामला दर्ज कर घनश्याम टंडन और शांति टंडन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इस कार्रवाई में शामिल अधिकारी

एसपी दिव्यांग पटेल
एसडीओपी प्रभात पटेल
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े
एएसआई उमाशंकर धृतांत
तथा खरसिया थाने का हमराह स्टाफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button