सक्ती जिला का कार्यालय जेठा में खोलना सक्ती वासियों के साथ अन्याय – अंकित अग्रवाल

सक्ती। 9 सितंबर को सक्ती जिला अस्तित्व में आ रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस की सरकार एक और जिला बनाने की बात कहती है वहीं दूसरी ओर सक्ती को जिला बना कर स्थानीय लोगों के साथ अन्याय कर रही है। जेठा में मुख्यालय होना ही कांग्रेस सरकार की दोहरी मानसिकता को दर्शा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अंकित अग्रवाल ने कहा कि जेठा में कार्यालय खोलना सक्ती वासियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।

जिला सक्ती को बनाया गया है। लेकिन कार्यालय जेठा में खुलना सही नहीं है। अंकित अग्रवाल ने आगे कहा कि पूर्व में भी जेठा में मुख्यालय खोले जाने को लेकर भाजपा ने विरोध किया था, ज्ञापन देने के साथ ही नगर बंद जैसे आयोजन भी हो चुके हैं। इसके बाद भी यहां के नागरिकों की भावनाओं का कोई सम्मान नहीं किया गया। अंकित अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार जेठा ने मुख्यालय खोला जा रहा है उससे लोग लाभान्वित नहीं होंगे, पहुंच विहीन क्षेत्र होने के कारण वहां लोगों को आवश्यक चीजों के लिए भटकना पड़ेगा। वहां किसी भी प्रकार के आवागमन के लिए लोगों को मोटी रकम खर्च करनी पड़ेगी। सुविधा की दृष्टि से या सही जगह नहीं है। इस दौरान इस दौरान युवा नेता पूर्व भाजयूमो अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने सरकार पर हमला करते हुए कहा की सरकार अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रही है शराब बंदी बेरोज़गारी भत्ता जैसे कई सारे वादे चुनाव के समय कांग्रेस ने किए थे वो सब वादे झूठे निकले वही भाजयूमो उपाध्यक्ष लाखन नामदेव ने कहा कि यदि सरकार का यही रवैया रहा तो भाजयूमो उग्र आंदोलन करेगा।





