छत्तीसगढ़

देशभक्ति और संस्कारों के संगम का साक्षी बना परमेश्वर पब्लिक स्कूल सक्ती, 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य ध्वजारोहण व वार्षिकोत्सव का हुआ ऐतिहासिक आयोजन


सक्ती। 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर परमेश्वर पब्लिक स्कूल सक्ती देशभक्ति के रंगों से सराबोर नजर आया। इस पावन अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा सक्ती के सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य राजा धर्मेंद्र सिंह ने विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे की आन-बान-शान को सलामी दी। उपस्थितजनों ने संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लेते हुए राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।
ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय परिसर में देशभक्ति का वातावरण छा गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी ने एक स्वर में गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग
गणतंत्र दिवस के साथ-साथ विद्यालय प्रांगण में वार्षिकोत्सव का भी भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंडित देवेंद्र नाथ अग्निहोत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी रोशनी एवं फूलों की साज-सज्जा से आकर्षक रूप में सुसज्जित रहा।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई। इसके बाद देशभक्ति गीतों एवं लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विद्यार्थियों ने शास्त्रीय नृत्य एवं क्षेत्रीय लोकनृत्य की सशक्त प्रस्तुतियों से मंच पर धमाल मचाया। रंगीन वेशभूषा में सजे बच्चों के नृत्य ने सभी का दिल जीत लिया। साथ ही सामाजिक विषयों पर आधारित लघु नाटिका के माध्यम से समाज को एक सार्थक संदेश भी दिया गया।
शहीद भगत सिंह के विचारों से गूंजा परिसर
इस अवसर पर राजा धर्मेंद्र सिंह ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के विचारों को दोहराते हुए कहा—
“लिख रहा हूँ मैं अंजाम जिसका कल आग़ाज़ आयेगा,
मेरे लहू का हर एक कतरा इंकलाब लायेगा।
मैं रहूँ या न रहूँ पर ये वादा है मेरा तुमसे,
मेरे बाद वतन पर मरने वालों का सैलाब आयेगा।”
उनके शब्दों ने विद्यार्थियों में देशभक्ति और बलिदान की भावना को और प्रगाढ़ किया।
प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक एवं खेलकूद क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पंडित देवेंद्र नाथ अग्निहोत्री जी ने बच्चों की मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। सभी अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन एवं विद्यालय प्रबंधन की जमकर प्रशंसा की।
इस अवसर पर विद्यालय के संचालक श्री कृष्णा देवांगन, प्राचार्य रोहित दोहरे सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button