धार्मिकसक्ती जिलासक्ती नगर

सर्व ब्राम्हण समाज द्वारा 30 अप्रैल को हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया जाएगा परशुराम जन्मोत्सव

सक्ती – प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्व ब्राम्हण समाज सक्ती द्वारा भगवान श्री परशुराम जी का जन्मदिवस 30 अप्रैल को हर्षाेउल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रमों की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। इस अवसर पर समाज के सभी सदस्य एकत्रित होकर भगवान श्री परशुराम जी की पूजा-अर्चना करेंगे और उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करेंगे। भव्य शोभा यात्रा में समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे और नगर में भगवान परशुराम जी की महिमा का गुणगान करेंगे। इस यात्रा में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे समाज की एकता और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

 भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर नगर के परशुराम चौक पर सुबह 9 बजे द्वीप प्रज्जवलन व आरती और संध्या 5 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली जााएगी। वहीं रात्रि में महाप्रसाद एवं भंडारा का आयोजन हटरी धर्मशाला में किया जाएगा.  महाप्रसाद एवं भंडारे में सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है, ताकि वे इस पावन अवसर का लाभ उठा सकें और भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें। सर्व ब्राम्हण समाज द्वारा समस्त श्रद्धालओं से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा इस अवसर पर दीप प्रज्जवलन करने की अपील की गयी है। उनकी यह पहल न केवल धार्मिक आस्था को प्रकट करती है, बल्कि समाज के सदस्यों के बीच एकता और भाईचारे को भी बढ़ावा देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button