सक्ती जिला

डा. भीमराव अंबेडकर विद्यालय आडिल में पालक-शिक्षक मेगा मीटिंग आयोजित

सकर्रा। सक्ती जिले के डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आडिल में पालक-शिक्षक मेगा मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता एल.आर. रात्रे एवं महेश साहू ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के पालक उपस्थित हुए और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर अपने-अपने सुझाव रखे। बैठक के दौरान रमेश गबेल ने सभी पालकों से बच्चों को अनुशासित रखने का आग्रह किया। कई पालकों ने पढ़ाई-लिखाई में सुधार, अच्छे अंक प्राप्त करने के तरीके, विद्यालय के अनुशासन और व्यवस्थाओं पर अपने विचार रखे। वहीं कक्षा 10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र सुभाष कुमार बरेठ की माता ने अपने पुत्र की सफलता की कहानी साझा करते हुए मेहनत और नियमित पढ़ाई को मुख्य कारण बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला विकास समिति के अध्यक्ष माखन लाल गबेल ने की। उन्होंने कहा कि पालक, शिक्षक और छात्र मिलकर न केवल विद्यालय बल्कि परिवार, गांव, जिला और राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक कोमल प्रसाद पैकरा, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं लगभग 110 पालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रभारी प्राचार्य देव कुमार साहू ने सभी पालकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button